नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण में 15 से 22 जनवरी 2025 तक जहानाबाद सहित छह जिलों में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है : एजाज अहमद
पटना 06 जनवरी 2024:नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 15 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक छ जिलों के लिए आयोजित किया गया है और वह इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें 15 जनवरी 2025 को जहानाबाद में होना है, जिसमें अरवल जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2025 को गया/गया महानगर, संगठन जिला टेकारी, 20 जनवरी को औरंगाबाद , 21 जनवरी को रोहतास और 22 जनवरी 2025 को भोजपुर जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। इन्होंनें यह भी बताया कि प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के सातवें चरण के कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला अध्यक्ष/ जिला प्रधान महासचिव को भेज दी गई है , और उसी अनुसार संबंधित जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार की जा रही है। एजाज ने यह भी बताया कि आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।