पटना 01 फरवरी, 2025 :आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल जी की जयन्ती माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश पासवान जी की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल महान समाजवादी नेता तथा आजादी के योद्धा थे। इन्होंने 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में छात्रों का नेतृत्व किया। इनका सार्वजनिक जीवन वकालत पेशा से 1930 में आरंभ हुआ। वे 1940 में मधेपुरा के छात्रों द्वारा छुआछूत मिटाओ आन्दोलन में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। 1957 के आम चुनाव में भूपेन्द्र नारायण मंडल सोशलिस्ट पार्टी के विधायक बनें। वे 1968 तथा 1972 में दो बार राज्यसभा सांसद बनें। वे परतंत्र भारत में दो बार तथा स्वतंत्र भारत में चार बार जेल भी गये। वे गरीब गुरबों की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक जीवनपर्यन्त लड़ते रहें।इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, आरजू खान, प्रदेश महासचिव ईं अशोक यादव ,संजय यादव, प्रो कुमार चंद्रदीप यादव, नन्दु यादव , मदन शर्मा,बल्ली यादव,खुर्शीद आलम सिद्दीकी,भाई अरुण कुमार,कुमार राहुल सिंह, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम,निर्भय कुमार अंबेडकर,श्याम नंदन पासवान, अशोक कुमार गुप्ता, कुमर राय,राम लखन यादव ,गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, पारस कुमार उर्फ गुड्डू यादव,ओमप्रकाश चौटाला, डॉ राजेश यादव, रतन कुमार यादव , बिन्दन यादव, राजेश यादव ,दिनेश कुमार राम, विपीन शाह,सहित दर्जनों गणमान्य नेताओं ने स्व0 भूपेन्द्र नारायण मंडल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जबकि दूसरी ओर आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कार्यालय में भूपेंद्र बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर सांसद श्री सुधाकर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्रीबीनू यादव, राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।