Kaushlendra Pandey/बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में नहीं होगा कोई भेदभाव। वह अपने पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। अपने साथ घर पर हुए भेदभाव को लेकर एक टीवी इंटरव्यू में भावुक हुई खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद बातचीत कर उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया है। खुशबू का विज्ञान संकाय में एडमिशन के लिए DM को निर्देशित भी किया गया है। इससे उसका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मन लगा कर पढ़ो। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA की सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
