Kaushlendra Pandey -पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए पूरी तरह एकजुट नजर आया। 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई एनडीए बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकारते हुए गठबंधन को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक, एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प.
बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, मंगल पांडेय, संतोष कुमार सुमन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और विधान पार्षद ललन सर्राफ समेत एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक में चुनावी रणनीति, सीट बंटवारे और जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी दलों ने एक स्वर में गठबंधन को मजबूत बनाए रखने और आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने की प्रतिबद्धता जताई।
बिहार एनडीए की यह बैठक राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है,