Kaushlendra Pandey /पटना ब्यूरो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका आदर्श जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या और मर्यादा का प्रतीक है। रामनवमी का यह पर्व असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। मुख्यमंत्री ने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सामाजिक एकता को और सुदृढ़ करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कामना की कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और समाज में शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे।