Kaushlendra Pandey/ जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा,
“मैं इस आतंकवादी हमले की घोर निंदा करता हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जो घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,
“इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उनके नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अटूट है और यह और अधिक दृढ़ होती जाएगी।”
प्रधानमंत्री का यह सख्त संदेश न सिर्फ देशवासियों को सुरक्षा का भरोसा देता है, बल्कि आतंकियों को भी साफ चेतावनी है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।



























