Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली, 23 अप्रैल — आज राजधानी दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अहम बैठक के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच गहन और विस्तृत चर्चा हुई।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में सीट बंटवारे, साझा चुनावी अभियान और राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने एनडीए गठबंधन को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस राजनीतिक हलचल को आगामी चुनाव के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि एनडीए ने बिहार में अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।




























