Kaushlendra Pandey | 23 अप्रैल — भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। इस अहम दौरे के दौरान वे सऊदी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर देंगे।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए सऊदी अरब सरकार द्वारा विशेष प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई। जेद्दा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां भारत और सऊदी अरब के अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान व्यापार, ऊर्जा सहयोग, सुरक्षा, व वैश्विक मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है।
इस यात्रा को भारत-सऊदी रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।





























