रिपोर्ट:kaushlendra Pandey/नई दिल्ली / श्रीनगर, 23 अप्रैल 2025 – देश को दहला देने वाले पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज एक भावुक क्षण सामने आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। फूलों से ढँकी शहीदों की पार्थिव देहों के सामने जब शाह ने नतमस्तक होकर अंतिम विदाई दी, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।
“भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा” – अमित शाह
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर गृह मंत्री ने दृढ़ शब्दों में कहा, “इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भारत आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुका है और न ही झुकेगा। हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।”
भावनात्मक क्षण
श्रीनगर के आर्मी एयरबेस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान, जैसे ही शहीदों के परिजन सामने आए, अमित शाह ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसी बीच एक क्षण ऐसा आया जब उन्होंने अपना चश्मा उतारकर आंखों से बहते आंसुओं को पोंछा – यह दृश्य वहां मौजूद सभी अधिकारियों, जवानों और पत्रकारों को भी भावुक कर गया।
पूरा देश शोक में डूबा
=============
हमले में शहीद हुए जवानों और नागरिकों को लेकर देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी नेताओं सहित तमाम हस्तियों ने अपनी श्रद्धांजल दी.

























