Kaushlendra Pandey/(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)पटना। राज्य में खेलो इंडिया, 2025 का आयोजन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने का एक शानदार मंच साबित होगा। इसको लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने खेल सुविधाओं, ट्रैक, फील्ड, गेस्ट हाउस और अन्य आधारभूत ढांचों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे बड़े आयोजन से राज्य के युवा खिलाड़ियों को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
आयोजन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और मुख्यमंत्री को तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।























