Kaushlendra Pandey/(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)आज अप्रैल 2025 के “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए पहलगाम में हाल ही में हुए नरसंहार पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्दोष लोगों पर इस तरह का कायराना हमला मानवता पर धब्बा है, और देश इन शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“जो भी इस अमानवीय कृत्य के दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुँचाया जाएगा।”
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में जल संरक्षण, नवाचार, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर भी जोर दिया। देशभर में करोड़ों लोगों ने रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरणा ली।
देशभर के विभिन्न हिस्सों, खासकर नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां आम जनता ने भावनात्मक रूप से जुड़कर प्रधानमंत्री के विचारों को साझा किया।



























