नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के 47 स्थानों से “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी रहे सक्रिय
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के 47 स्थानों से सीधे प्रसारित किया गया। इस अवसर पर नंदीग्राम के बिरुलिया स्थित 152 नंबर बूथ पर भी ग्रामीणों ने डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम को सुना। ग्रामवासियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रधानमंत्री जी के संदेशों को सुना और सराहा।
कार्यक्रम के आयोजन में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री सुवेंदु अधिकारी भी सक्रिय भूमिका में नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों का समर्थन करते हुए जनता को प्रेरित किया।
ग्रामीणों ने भी श्री अधिकारी के नेतृत्व में देशहित और विकास के मुद्दों पर एकजुटता दिखाई और प्रधानमंत्री के आह्वान को आत्मसात करने का संकल्प लिया।