रिपोर्ट -कौशलेन्द्र पाण्डेय/
पटना: समाजवादी पार्टी के गाजीपुर से सांसद जनाब अफजाल अंसारी ने आज पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात, विपक्षी एकता और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। अफजाल अंसारी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को मजबूत करने में राजद की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
बताया जा रहा है कि यह मुलाकात देशभर में विपक्षी दलों के बीच तालमेल बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन सूत्रों के अनुसार, गठबंधन और साझा रणनीति को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।




























