प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व समृद्ध भारत की दिशा में प्रेरणा बने
Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मानवता को समर्पित यह पर्व हर किसी के जीवन में सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह “विकसित भारत” के संकल्प को भी नई शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि वे इस शुभ अवसर पर सकारात्मक संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
PIB, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, तथा राज्य सरकारों के जनसंपर्क विभाग ने भी इस अवसर पर देशभर में शुभकामनाएं प्रसारित की है.