तेजस्वी यादव का बड़ा एलान: पिछड़ों-अतिपिछड़ों के लिए विधायिका में सीट आरक्षण की दिशा में अगला कदम
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते हुए बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब पिछड़ों और अतिपिछड़ों को विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा में आरक्षण दिया जाए।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी वैचारिक जीत और सामाजिक न्याय की लड़ाई अब अगले पड़ाव पर है। जो आज हम करते हैं, वह बाकी लोग 35-40 साल बाद सोचते हैं। यह हमारी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
उन्होंने यह भी कहा कि मंडल कमीशन की अनेक सिफारिशें आज भी लागू नहीं हुई हैं, जिन्हें अब हर हाल में लागू कराना जरूरी है। जातीय गणना (Caste Census) के आधार पर संसाधनों और अधिकारों का समुचित बंटवारा ही सच्चे सामाजिक न्याय की बुनियाद है।
तेजस्वी यादव के इस बयान को आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और सामाजिक आधार मजबूत करने की दिशा में एक अहम कड़ी माना जा रहा है।
सामाजिक न्याय ज़िंदाबाद! — इस नारे के साथ तेजस्वी यादव ने अपने संदेश का समापन किया।