रिपोर्ट —कौशलेन्द्र पाण्डेय/पटना। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार का नवनिर्माण : 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ शीर्षक पुस्तक/दस्तावेज़ का भव्य लोकार्पण किया। यह अवसर राज्य के विकास की दो दशक लंबी यात्रा को समर्पित रहा, जिसमें बिहार के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए परिवर्तन को दर्शाया गया है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी भी मंच पर उपस्थित रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने बिहार के विकास में नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और इसे एक ऐतिहासिक बदलाव की संज्ञा दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमने संकल्प लिया था बिहार को पिछड़ेपन से बाहर निकालने का, और आज गर्व के साथ कह सकते हैं कि यह राज्य प्रगति के पथ पर मजबूती से अग्रसर है।”
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों, समाजसेवियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।





























