रिपोर्ट: kaushlendra Pandey/बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए इसे अपनी विचारधारा की जीत बताया। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा:
“ये हमारी विचारधारा की जीत है। लड़ाई लड़कर हमने ये जीत हासिल की है। हर एक एजेंडा में सरकार पीछे रहती है और लालू जी आगे रहते हैं। लालू जी हमेशा संघर्ष करते रहे हैं और लगातार इस मुद्दे को उठाते आए हैं।”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “लालू जी की सोच थी कि 30 साल पहले जो लड़ाई लड़ी गई, उसे अब पूरा करवाया जाएगा। 2015 में ही लालू जी ने कह दिया था कि जितने भी आरएसएस वाले हैं, सबको कान पकड़वाकर भी अगर करवाना पड़ेगा तो जरूर करवाएंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि, “इन लोगों की मजबूरी है इसलिए यह जातीय जनगणना कराई गई है। आज सम्राट चौधरी हमारे एजेंडे पर काम कर रहे हैं। शेड्यूल 9, 65 फ़ीसदी आरक्षण और जातीय आधारित गणना का रिपोर्ट आ गया है, लेकिन सिर्फ रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा — इसे ज़मीन पर लागू करना होगा।”
तेजस्वी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, “हमने 65% आरक्षण बढ़ाया, लेकिन आपने शेड्यूल 9 में उसे शामिल क्यों नहीं किया? सेंसस तो पहले ही 4 साल से लेट चल रहा है, अब देखना है कि आगे क्या होता है।”




























