रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय, पटना/माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज हज भवन, पटना में बिहार राज्य हज समिति द्वारा आयोजित ‘दुआइया मजलिस’ (शुभकामना संदेश) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी हज यात्रियों को उनकी पवित्र यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो इंसान को मानवता, सेवा और समर्पण का पाठ सिखाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हज यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद जामा खान, विधान पार्षद डॉ. खालिद अनवर, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद अफजल अब्बास और बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हज यात्रियों के लिए विशेष दुआ की गई और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सफल यात्रा की कामना की गई।



























