कशिश सिंह, Editor/मुंबई में आयोजित World Audio Visual & Entertainment Summit (WAVES India) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की रचनात्मक क्षमता और सांस्कृतिक विविधता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समिट न केवल ऑडियो-विज़ुअल और एंटरटेनमेंट सेक्टर में भारत की प्रगति को दर्शाती है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की रचनात्मकता और कौशल का भी उत्सव है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह समिट संस्कृति और रचनात्मकता का सुंदर संगम है। WAVES India भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।”
उन्होंने यह भी बताया कि भारत आज वैश्विक मनोरंजन और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में तेज़ी से उभरता हुआ खिलाड़ी बन रहा है। “यह मंच हमारे युवाओं की कल्पनाशक्ति, तकनीकी कौशल और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सशक्त करता है,” प्रधानमंत्री ने जोड़ा।
WAVES India समिट के माध्यम से भारत की ऑडियो-विज़ुअल, फिल्म, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल रही है।




























