सौरभ निगम | लखनऊ/जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, कहा—“उनका दर्शन आज भी भारत का मार्गदर्शन कर रहा है”
अद्वैत वेदांत के महान प्रणेता, सनातन संस्कृति के पुनरुत्थानकर्ता और देश के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना करने वाले जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कोटिशः वंदन अर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आदि शंकराचार्य जी का जीवन भारतीय संस्कृति, ज्ञान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने न केवल अद्वैत वेदांत को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि भारत को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बांधने का कार्य भी किया। उनका दर्शन आज भी भारत का मार्गदर्शन कर रहा है।”
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज के युग में आदि शंकराचार्य जी की शिक्षाएं और विचार अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि वे हमें आत्मबोध, आध्यात्मिक एकता और राष्ट्रीय चेतना की ओर प्रेरित करते हैं।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | लखनऊ




























