कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना।जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आज राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या यह अतिपिछड़ों को सिर्फ दिखावे के लिए आगे लाने की सियासत नहीं है?
निषाद ने कहा, “आज मुझे जानकारी हुई कि आरजेडी के सभी प्रमुख पदों पर परिवार के नेता हैं। पर हकीकत यह है कि सारे निर्णय एक ही परिवार द्वारा लिए जाते हैं। यह सच्ची भागीदारी नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक पाखंड है।”
आरजेडी के शीर्ष पदों पर वर्तमान में निम्नलिखित नेता कार्यरत हैं:
राष्ट्रीय अध्यक्ष: लालू प्रसाद यादव
लोकसभा में नेता: अभय कुशवाहा
राज्यसभा में नेता: प्रेमचंद गुप्ता
बिहार विधानसभा में नेता: तेजस्वी यादव
विधान परिषद में नेता: राबड़ी देवी
अरविंद निषाद ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज अब जागरूक हो चुका है और केवल नाम की भागीदारी से संतुष्ट नहीं होगा। उन्हें निर्णय लेने की वास्तविक ताकत चाहिए, न कि सिर्फ शो-पीस की तरह प्रयोग।
जेडीयू प्रवक्ता के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विमर्श शुरू हो गया है।




























