नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने लखनऊ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री श्री कमल बहादुर शाह ने उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट लखनऊ जनपद स्थित मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर दोनों देशों के आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और प्रगाढ़ करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री शाह का हार्दिक स्वागत करते हुए भारत-नेपाल के ऐतिहासिक और धार्मिक संबंधों का उल्लेख किया।
यह मुलाकात दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।