CIN /ऑपरेशन सिंदूर सफलतापूर्वक पूरा – मिसाइल हमले से भारत ने दिखाई सैन्य शक्ति प्रधानमंत्री ने स्वयं देखा पूरा ऑपरेशन
रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय/नई दिल्ली: भारतीय सेवा द्वारा सोमवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया गया कि “ऑपरेशन सिंदूर” को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। इस विशेष सैन्य कार्रवाई के तहत भारत ने एक सटीक मिसाइल हमला कर शत्रु ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और सेना प्रमुखों के साथ मिलकर की।
सूत्रों के मुताबिक यह ऑपरेशन एक गुप्त रणनीति के तहत अंजाम दिया गया और इसका उद्देश्य देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इसे एक “पूर्व-नियोजित जवाबी कार्रवाई” बताया है, जो दुश्मन की उकसावे वाली गतिविधियों के जवाब में की गई।
भारतीय सेवा के मुताबिक इस हमले में उच्च तकनीक युक्त निर्देशित मिसाइलों का प्रयोग किया गया, जिनकी मारक क्षमता और सटीकता से दुश्मन पक्ष में अफरा-तफरी मच गई।
प्रधानमंत्री ने कहा: “भारत शांति में विश्वास रखता है, लेकिन अपनी संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर देश की सैन्य क्षमता और हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
इस ऑपरेशन की सफलता ने एक बार फिर भारत की रक्षा रणनीति, तकनीकी दक्षता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित कर दिया है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी की टीम ऑपरेशन से जुड़ी हर विशेष जानकारी पर अपनी नजर बनाए हुए है।