कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने #OperationSindoor को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “Proud of our armed forces. #OperationSindoor is Bharat’s response to the brutal killing of our innocent brothers in Pahalgam. The Modi government is resolved to give a befitting response to any attack on India and its people. Bharat remains firmly committed to eradicating terrorism from its roots.”
इस ट्वीट के जरिए अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि देश पर हमला करने वालों को अब करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के बाद भारत सरकार ने #OperationSindoor के तहत आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है।
इस ऑपरेशन को लेकर पूरे देश में सुरक्षा बलों की दृढ़ इच्छाशक्ति और तत्परता की सराहना हो रही है।




























