“राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ न करें, सरकार के नियमों का पालन करें” — तेजस्वी यादव की मीडिया से अपील
Kaushlendra Pandey/राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि:
“मीडिया के साथियों से हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग करते वक़्त वो भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और नियमों का अनुपालन करें और संवेदनशीलता, सावधानी तथा जिम्मेदारी का परिचय दें!”
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि कुछ चैनल केवल व्यूज़ पाने की होड़ में एनिमेटेड वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे माध्यमों से गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता कर रहे हैं, जबकि भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से सैन्य गतिविधियों, संवेदनशील स्थानों और “सूत्रों के हवाले” वाली खबरों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया है।
उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखें और इस प्रकार की रिपोर्टिंग में अत्यंत सतर्कता बरतें।
#TejashwiYadav #RJD #India #राष्ट्रीय_सुरक्षा #MediaGuidelines #Journalism
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी