मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी हेतु उच्च स्तरीय बैठक की
Kaushlendra Pandey/ मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी हेतु उच्च स्तरीय बैठक की।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी प्रशासनिक, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में निरंतर चौकसी एवं महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री जी ने आतंकवाद के विरुद्ध देश की एकजुटता की अपील दोहराते हुए कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है और भारतीय सेना के पराक्रम पर सभी को गर्व है।
#JDU #NDA #INDIA #Bihar #OperationSindoor #indianarmy #indianairforce #indiannavy