नई दिल्ली | कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/आज भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे ड्रोन गतिविधियों को लेकर एक अहम संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय (MEA), भारतीय वायुसेना (IAF) और भारतीय सेना (Army) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान की सीमा से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई ड्रोन को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया है।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि भारतीय सेना और वायुसेना की सतर्क निगरानी और उच्च तकनीक से लैस सुरक्षा प्रणाली ने सीमा पर हो रहे इन ड्रोन हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह ड्रोन हमले भारत की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश थी, जिसे सुरक्षाबलों ने पूरी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया।
विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की गतिविधि का कड़ा जवाब देने को पूरी तरह तैयार हैं।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, सीमा पर बढ़ती इस प्रकार की हरकतों को लेकर भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता व्यक्त कर चुका है और आवश्यक राजनयिक कदम उठाए जा रहे हैं।

























