Kaushlendra Pandey/(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में युद्ध या आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। जे.पी. नड्डा ने अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं और दवाओं की आपूर्ति की स्थिति का ब्यौरा लिया। मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी राज्यों को अलर्ट पर रखा जाए और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष मेडिकल टीमें तैनात की जाएं। बैठक में भारतीय सेना के मेडिकल कोर से भी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा हुई। सभी AIIMS और केंद्रीय अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मंत्री ने आम जनता को आश्वस्त किया कि सरकार हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही एक एडवाइजरी भी जारी करेगा।

























