भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका का हस्तक्षेप से इनकार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान
Kaushlendra Pandey(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)/भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिका ने बड़ा बयान जारी किया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (J.D. Vance) ने स्पष्ट किया कि उनका देश इस संघर्ष में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगा। वेंस ने कहा कि यह मामला भारत और पाकिस्तान के बीच का है और दोनों देशों को आपसी बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका शांति का पक्षधर है लेकिन जबरदस्ती मध्यस्थता नहीं करेगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के इस बयान को भारत की स्वतंत्र कूटनीति के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। वेंस ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित देशों की है। अमेरिका का यह रुख पाकिस्तान के लिए एक कूटनीतिक झटका माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बयान से भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिलेगी। वहीं, अमेरिका ने अपने नागरिकों को दक्षिण एशिया की यात्रा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उपराष्ट्रपति का यह बयान वाशिंगटन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया।