Kaushlendra Pandey(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर एक अहम बैठक की। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मौजूद रहे। बैठक में पाकिस्तान की हालिया गतिविधियों और उसकी ओर से उत्पन्न होने वाले खतरों पर गंभीरता से विचार किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी अधिकारियों से जमीनी हालात की पूरी जानकारी ली। पाकिस्तान द्वारा किसी भी उकसावे की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। तीनों सेनाओं ने प्रधानमंत्री को अपनी तैयारियों और योजनाओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को पूरी स्वतंत्रता और समर्थन देने का भरोसा दिलाया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
























