कौशलेन्द्र पाण्डेय/(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)/रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की सुरक्षा स्थिति और सीमाओं पर बने हालात को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की ओर से हो सकने वाली संभावित गतिविधियों और उससे निपटने की भारत की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पर सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बैठक में जवाबी रणनीति और सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की गई। सरकार ने दोहराया कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।





























