Kaushlendra Pandey /“आज शाम भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच हुई समझ के बावजूद पिछले कुछ घंटों से बार-बार उल्लंघन हो रहा है। यह आज हुई समझ का घोर उल्लंघन है। भारतीय सशस्त्र बल इन उल्लंघनों का उपयुक्त और पर्याप्त जवाब दे रहे हैं। हम इन घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं।
हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह इन उल्लंघनों पर उचित कदम उठाए और स्थिति को जिम्मेदारी एवं गंभीरता से संभाले। सशस्त्र बल हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्हें यह निर्देश दिए गए हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर यदि इस तरह की कोई पुनरावृत्ति होती है, तो उसका सख्ती से जवाब दिया जाए।”
- विदेश सचिव विक्रम मिस्री, #ऑपरेशनसिंदूर के तहत प्रेस वार्ता के दौरान
- रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
-
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























