बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंहा यह बताएं कि शहीदों के सम्मान और संवेदना के समय भाजपा और बिहार सरकार के प्रतिनिधि क्यों नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि शहीदों के नाम पर भाजपा राजनीति करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है दोहरी सोच और दोहरी राजनीति भारतीय जनता पार्टी कर रही है।यह स्पष्ट करने के लिए काफी है की बिहार में सरकार के स्तर से शहीदों के सम्मान के प्रति गंभीरता नहीं दिख रही है, जहां पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री नजर नहीं आए । वहीं आज वीर बहादुर जवान रामबाबू सिंह के श्रद्धांजलि के समय भी बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री नजर नहीं आए। हद तो यह है कि बिहार सरकार का एक भी नुमाईंदा नहीं था, इससे स्पष्ट होता है कि शहीदों के प्रति बिहार सरकार कितनी गंभीर है। शहीदों के नाम पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति तो कर सकती है लेकिन संवेदना नहीं व्यक्त कर सकती है।





























