प्रिया सिन्हा/ श्री राम सेंटेनियल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा – 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्रों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में बेहतरीन परिणाम हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
कक्षा 10वीं के परिणामों में मिली ऐतिहासिक सफलता:
इस वर्ष 33 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि कुल 63 छात्रों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
उल्लेखनीय टॉपर्स में रिया सिंह, श्रुति स्वरूप, वैष्णवी झा, आकाश रंजन, निर्मल आशीष श्रीवास्तव, मदीहा मोहम्मद, कल्याणी कुमारी, कृतिका कुमार, वैभवी नागपटनी, इंद्री साह सहित कई अन्य छात्र शामिल हैं जिन्होंने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विषयवार श्रेष्ठ प्रदर्शन:
अंग्रेजी: श्रुति स्वरूप – 98 अंक
हिंदी: रिया सिंह – 98 अंक
गणित: निर्मल आशीष श्रीवास्तव – 96 अंक
विज्ञान: आकाश रंजन – 98 अंक
सामाजिक विज्ञान: कृतिका कुमार – 97 अंक
कंप्यूटर एप्लीकेशन: वैष्णवी झा, मदीहा मोहम्मद, मोहित राज और राहुल राज – 99 अंक
कक्षा 12वीं में भी शानदार प्रदर्शन:
अनुष्का राज ने 96 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया, जबकि इशिका सिन्हा ने 93 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य श्रीमती स्मिता जोशी ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत और उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा, “हमारे छात्रों ने दिखा दिया है कि समर्पण और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। हम उनके प्रदर्शन से गर्वित हैं और उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों का आभार प्रकट करते हैं।”
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























