रिपोर्ट -Kaushlendra Pandey/पटना। आज केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास स्थित ‘संकल्प’ में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जमुई के सांसद श्री अरुण भारती तथा इंजीनियर सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
बैठक को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, खासकर बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह मुलाकात कई मायनों में संकेत देती है। हालांकि, यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात के रूप में सामने आई है।
ज्ञात हो कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।


























