नालंदा से रिपोर्ट /केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज नालंदा जिले के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तरथू गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए वीर जवान सिकंदर राउत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चिराग पासवान ने शहीद के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि देश शहीद जवान की कुर्बानी को कभी नहीं भूलेगा। इस दुख की घड़ी में केंद्र सरकार और पार्टी पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने नम आंखों से अपने गांव के वीर सपूत को अंतिम विदाई दी और देशभक्ति के जज़्बे को सलाम किया।
शहीद सिकंदर राउत के प्रति पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सरकार से शहीद को राज्य सम्मान देने और परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराने की मांग की।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नालंदा




























