“तेजस्वी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, “देश हवलदार संतोष यादव के इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।”
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, भागलपुर।बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड स्थित ग्राम भिट्टा के रहने वाले भारतीय सेना के हवलदार श्री संतोष यादव ने कश्मीर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र की सेवा में उनका यह बलिदान संपूर्ण देशवासियों के लिए गर्व और शोक का क्षण है।
हवलदार संतोष यादव जी की वीरता, निष्ठा और अटूट देशभक्ति को शत-शत नमन। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने यह सिद्ध किया कि बिहार की धरती सिर्फ ज्ञान की नहीं, बल्कि शौर्य और त्याग की भी भूमि है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से लेकर आम नागरिकों तक, सभी ने हवलदार यादव के बलिदान पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, “देश हवलदार संतोष यादव के इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।”
यह दुखद समाचार न सिर्फ भागलपुर बल्कि पूरे बिहार और भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है। भारतीय सेना और देश हमेशा उनके बलिदान को स्मरण रखेगा।