कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, गांधीनगर।‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय जवानों की वीरता और पराक्रम की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से देशभर में #तिरंगायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में परिलक्षित हुए नए भारत की शक्ति को सम्मान देने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के जयकारे लगाए और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि अपनी धरती और अपने लोगों को नुकसान पहुँचाने वालों को पाताल से भी खोज कर सजा देगा। यह यात्रा न सिर्फ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, संकल्प और सामूहिक चेतना का प्रतीक भी है।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की अलख जलाने का यह प्रयास, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है, और देशवासियों में सुरक्षा और गर्व का भाव भरने वाला ऐतिहासिक आयोजन भी।





























