Kaushlendra Pandey/बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का ट्रांसफर पूरी तरह चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सबसे पहले गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों की सूची जारी कर स्थानांतरण किया गया है, और आगे भी जिन शिक्षकों का ट्रांसफर होना है, उनकी प्रक्रिया जारी है।
शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आवश्यक नहीं है कि सभी शिक्षकों को उनकी पसंद के एक ही स्कूल में पोस्टिंग दी जाए। उन्होंने कहा, “शिक्षकों की संख्या अधिक है, ऐसे में कोशिश की जा रही है कि उन्हें उनके जिले या आस-पास के जिलों में समायोजित किया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि अब तक जिन शिक्षकों की सूची जारी हुई है, उसमें संतुष्टि का स्तर काफी बेहतर देखने को मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले डेढ़ महीने में स्थानांतरण की प्रक्रिया को और गति दी जाएगी।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना




























