Kaushlendra Pandey, पटना।बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि इस बार के चुनाव में एनडीए की एकजुटता के सामने तेजस्वी यादव को कोई सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा और विपक्ष का कयास लगाना बेकार है।
जयंत राज का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार की जनता अब इस सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान की मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे निजी मुलाकात बताया और अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। साथ ही दावा किया कि उनकी पार्टी के पास बिहार के विकास का स्पष्ट रोडमैप है और वे उस पर काम करते रहेंगे।
मंत्री जयंत राज के इस बयान से बिहार की राजनीति में सियासी गर्मी और बढ़ गई है।


























