Kaushlendra Pandey, पटना।केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडलों को विदेशी दौरों पर भेजे जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीय मुद्दा है GV, सभी दल एकजुट हैं। यह दल जब लौटेंगे तो बताएंगे कि पाकिस्तान किस तरह आतंकवाद को बढ़ावा देता है।” उन्होंने इस पहल को राष्ट्रहित में सकारात्मक कदम बताया।
इसके साथ ही ललन सिंह ने कोलकाता हाई कोर्ट की उस टिप्पणी का भी समर्थन किया जिसमें मुर्शिदाबाद हिंसा को तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, “इससे पश्चिम बंगाल सरकार की आंखें खुलनी चाहिए। अगर किसी राज्य के सत्ताधारी दल के नेता हिंसा में शामिल पाए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।”
जब ललन सिंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नालंदा में हुए अति पिछड़ा सम्मेलन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके चुप रहने से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इस मुद्दे पर जदयू की रणनीति क्या होगी।



























