‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता पर वीर भारतीय सेना को बधाई देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, तामलुक (पश्चिम बंगाल)‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की शानदार सफलता पर वीर भारतीय सेना को सम्मान और बधाई देने के लिए पश्चिम बंगाल के तामलुक स्थित मानिकतला से अस्पताल मोड़ तक एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों राष्ट्रवादी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता की जय के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे और सैनिकों के प्रति गर्व और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, संप्रभुता और सेना के पराक्रम के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
स्थानीय युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों ने इस यात्रा में भाग लेकर भारतीय सेना के अदम्य साहस और समर्पण को नमन किया।