Kaushlendra Pandey, गया (बिहार)राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बोधगया स्थित मा॰ विधायक श्री कुमार सर्वजीत पासवान के आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों का हालचाल लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद किया।
तेजस्वी यादव ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “बोधगया में मा॰ विधायक कुमार सर्वजीत पासवान जी के निवास पर आत्मीय मुलाकात। परिवार से मिलकर सुखद अनुभव हुआ।”
इस मुलाकात को राजद कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने काफी सकारात्मक रूप में लिया है, जिसे पार्टी संगठनात्मक मजबूती के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























