अमर शहीद संतोष यादव को नवगछिया में दी गई श्रद्धांजलि, तेजस्वी यादव ने परिजनों से की मुलाकात
रिपोर्ट:कौशलेन्द्र पाण्डेय/भागलपुर। बिहार की पावन धरती के वीर सपूत, नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत पछियारी टोला डिमाहा गांव निवासी अमर शहीद संतोष यादव को कल देर शाम श्रद्धांजलि दी गई। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए अद्वितीय शौर्य और अतुलनीय वीरता का परिचय देने वाले संतोष यादव को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।
राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव स्वयं शहीद के गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की और आश्वासन दिया कि परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा, “संतोष यादव जैसे वीरों के कारण ही देश सुरक्षित है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर यह साबित कर दिया कि बिहार की माटी आज भी वीरों को जन्म देती है।”
शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भावविह्वल नजर आए। पूरा गांव शोकाकुल वातावरण में डूबा रहा, लेकिन हर किसी की आंखों में अपने सपूत पर गर्व भी था।
देश व राज्य इस बलिदान को सदैव याद रखेगा।
जय हिंद। जय भारत। जय बिहार।
#TejashwiYadav #IndianArmy #Bihar #ShaheedSantoshYadav #RJD #CountryInsideNewsAgency