कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नंदीग्राम — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर रविवार को नंदीग्राम में विशेष आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम मोदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जुड़े विविध मुद्दों पर संवाद किया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, लोकल उत्पादों को बढ़ावा देना और युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख प्रमुख रहा।
स्थानीय नेताओं ने ‘मन की बात’ को आमजन से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकार की योजनाओं और सोच की सीधी पहुंच बनती है।
इस अवसर पर नंदीग्राम के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया।




























