Kaushlendra Pandey- नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की और देश के संकल्प को दोहराया।
पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह बदलते भारत की तस्वीर है। देश का हर नागरिक यह ठान चुका है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है।” उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने शौर्य, रणनीति और संकल्प से हर चुनौती का डटकर सामना कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अन्य सामाजिक और प्रेरणादायक पहलुओं का भी उल्लेख किया, जो देश की प्रगति और एकता को मजबूती प्रदान करते हैं।
(रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























