कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली — हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति और योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई।





























