कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली — केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ बैठक कर राज्य में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
बैठक में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों से देश में आपराधिक न्याय प्रणाली और अधिक पारदर्शी व जनहितैषी बनेगी।
मुख्यमंत्री नायडू ने राज्य में इन कानूनों को सुचारु रूप से लागू करने का भरोसा दिलाया।



























