‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियां अंतिम चरण में: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली — केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक तकनीक, जानकारी और योजनाओं को पहुंचाकर कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाना है।
इस सिलसिले में मंत्री ने एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से देशभर के कृषि वैज्ञानिकों से संवाद किया और अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे किसानों के साथ सीधे जुड़ें और उन्हें उन्नत खेती के तरीकों से अवगत कराएं।
अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने और किसानों को सशक्त बनाने की योजना है।