नई दिल्ली, 26 मई 2025 — आज राष्ट्रपति भवन में ‘कलाकार इन रेजिडेंस’ कार्यक्रम के तहत देशभर के पारंपरिक कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस विशेष कार्यक्रम ‘कला उत्सव’ में भारत की लोक, जनजातीय और पारंपरिक कलाओं को उनकी मौलिक शैली में प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में देश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने अपने अनूठे और पारंपरिक कलाओं की झलक पेश की। ‘कला उत्सव’ ने न केवल भारत की विविध कलात्मक विरासत को सामने लाया है, बल्कि उन कलाकारों को भी राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है जो पीढ़ियों से इन कलाओं को जीवित रखे हुए हैं।
राष्ट्रपति भवन की यह पहल ‘कलाकार इन रेजिडेंस’ कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने और उन्हें बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और कलाकारों के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
पूरी जानकारी के लिए देखें: PIB प्रेस विज्ञप्ति
रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























